The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नाबालिग को निर्वस्त्र करके मारपीट करने के मामले में,होटल संचालक गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। राजधानी के गोल बाजार थाना इलाके में स्थित होटल सिटी पैलेस में नाबालिग को नग्न कर पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। गोलबाजार पुलिस ने आरोपी सुभाष सोनी को दबोचा है। मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेजे एक्ट, एसटी—एससी एक्ट समेत अन्य कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है।
बता दें कि घटना के बाद से बीजेपी रायपुर जिला अध्यक्ष समेत आदिवासी प्रकोष्ठ के नेता ने होटल मालिक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया था।थाने के बाहर धरना देने के बाद अब पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी होटल मालिक सुभाष सोनी ने मोबाइल चोर के शक में नाबालिग की निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी थी। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया था। वहीं इस घटना के बाद नाबालिग ने दो मंजिल से छलांग लगा दी थी। अभी उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
शिकायतकर्ता संदीप ध्रुव ने बताया, कि उसका पंद्रह वर्ष का भाई तरबूज का कारोबार करने वाले परिचित के साथ रायपुर आया था और गोल बाजार स्थित होटल सिटी पैलेस में रुका हुआ था। शिकायतकर्ता के भाई को किसी ग्राहक का मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर होटल मालिक सुभाष सोनी ने निर्वस्त्र करके माफी मंगवाई और इसका पूरा वीडियो भी बना लिया। नाबालिग ने आरोपियों के चंगुल से बचने के लिए वहां से भागने का प्रयास किया और होटल के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसके सिर और नाक में चोट आई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *