The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री ने शिकायत मिलने पर , नायब तहसीलदार और कोतबा सोसायटी के सभी कर्मचारियों को किया निलंबित

Spread the love


रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बाघबाहर पहुंचे जहां पर उन्होंने आमजनता शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी में अनियमितता बरतने की शिकायत पर कोतबा सोसायटी के सभी कर्मचारियों को और जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरतने पर बाघबाहर के नायब तहसीलदार उदयराज सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि किसान डोल नारायण चौधरी ने धान खरीदी केंद्र बागबाहर में टोकन काटने के लिए पैसे की मांग किए जाने पर शिकायत की थी। इस पर धान खरीदी कोतबा सोसायटी के कर्मचारी सहायक लिपिक विकेश कुमार, गुरूकान्त चौहान तथा ऑपरेटर रजनीश कुमार रोहितास को निलंबित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *