The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कोयला लोड मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

Spread the love

दुर्ग।कोरबा माइंस से कोयला लोड करके नागपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में आग लग गया। जिसके बाद भिलाई नगर रेलवे स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को वहीं रोका। इसके बाद आरपीएफ व दुर्ग फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड तुरंत भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पहुंची और आग को बुझाया गया। मालगाड़ी रात 9.55 मिनट पर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। जांच करने पर पता चला कि 58 बोगी की मालगाड़ी में इंजन की तरफ से 14वीं बोगी में आग लगी है।
फायर ब्रिगेड की टीम ने बिना देरी किए आग बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और यह ऑपरेशन सफल रहा। दमकल कर्मियों ने लगभग 50 मिनट में आग पर काबू पा लिया। एक घंटे रुकने के बाद 12.15 रात ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आग कोरबा में कोयला लोड करते समय से ही लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor