Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे,सोमवार को 43 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

Spread the love

रायपुर। कोरोना संक्रमण छत्तीसगढ़ में फिर से पैर पसार रहा है। प्रदेश में सोमवार को 3677 सैंपल की जांच में 43 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी मरीज केवल 12 जिलों में मिले हैं। रायपुर संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा हैं। सोमवार को यहां 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कोरोना के मामले अप्रैल व मई में बेहद कम हो गए थे। पूरे महीने में डेढ़ सौ से कम और मई के महीने में दो सौ से कम मरीज मिले। अप्रैल महीने में ऐसा 5 से 6 बार हुआ जब प्रदेश में संक्रमण दर शून्य तक पहुंच गई थी। यानी उन दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया।इसके बाद जून के शुरुआती दिनों से ही कोरोना के मामले बढ़ने लगे। एक से 13 जून तक राज्य में कुल 226 केस मिले। इसमें अकेले रायपुर में सबसे अधिक 83 मामले हैं। रविवार को भी संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक था। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि अगले दस दिन महत्वपूर्ण हैं। पूरे ट्रेंड पर नजर बनाए रख रहे हैं। अगर केस में आगे भी ऐसी ही बढ़ोतरी दिखी तो सख्ती भी बढ़ाई जाएगी।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 12 जिलों में कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसमें रायपुर में सर्वाधिक 18 मामले हैं। इसके अलावा दुर्ग में 5, सरगुजा में 5, बिलासपुर में 3, बेमेतरा में 3, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में 2, कबीरधाम 2, बलौदा बाजार , बलरामपुर, कांकेर, जशपुर, और बस्तर में 1-1 मामला आया है। नए मरीजों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 167 हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor