Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रेलवे स्टेशन के बाहर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,ट्राली बैग से 14 किलों 300 ग्राम गांजा बरामद

Spread the love

रायपुर। रायपुर रेलवे पुलिस ने रविवार को मुखबीर की सूचना पर स्टेशन के बाहर एटीएम के पास खड़े एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास रखे ट्राली बैग से 14 किलों 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश कानपुर का रहने वाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक 12 जून को जीआरपी को सूचना मिली की एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के बाहर एटीएम के पास एक कत्था कलर का ट्राली बैग लेकर खड़ा है जिसमें गांजा रखा है। जिसके बाद मौके पर पहुंच जीआरपी ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ पुछताछ किया तब उसने अपना राम राजा सिंह 49 वर्ष पिता स्व.राम प्रकाश ग्राम भरटौली कानपुर शहर उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी के ट्राली बैग की तलाशी लेने पर उसमें 14 किलों 300 ग्राम गांजा 03 पैकेट नीले रंग के प्लास्टिक में भरकर भुरे रंग के सेलो टेप से लपेटकर पैक कर करके ट्राली बैग में रखा हुआ था, राजा सिंह ने सभी पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा होना बताया जिसे वह रीवा ले जाने की जानकारी दी। उपरोक्त पैकेटों को मौके पर उपस्थित गवाह समझ वजन कराया गया। पकड़े गए गांजा की अनुमानित कीमत 71 हजार 500 रुपये जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor