The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नक्सलियों ने एक ग्रामीण को बेरहमी से उतारा मौत की घाट,छोड़ा पर्ची

Spread the love

सुकमा। सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है। जानकारी के अनुसार एर्राबोर थाना क्षेत्र के निवासी ग्रामीण दारे नवीन की बीती रात नक्सलियों ने हत्या कर दी है। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के शव के पास नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया है, जिसमें जंगल की कटाई और अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हत्या की बात कही गई है। मौके से बरामद पर्चे में कोंटा एरिया कमेटी ने और भी कई ग्रामीणों के नामों का जिक्र करते हुए इन पर जंगल की कटाई और अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने ऐसे लोगों को सुधर जाने की चेतावनी दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor