The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बजरंग दल और भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहम्मद अकबर का किया पुतला दहन

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। कवर्धा में हुए भगवा ध्वज के अपमान में सत्ता के दबाव के चलते हुए एकपक्षीय कार्यवाही के विरोध में आज बुधवार को विश्वहिंदू परिषद, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सामूहिक रूप से प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल और कवर्धा के विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला जलाकर कुरूद के हृदयस्थल कारगिल चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार को चेतावनी दिया गया है कि अगर निष्पक्ष कार्यवाही नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी, विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा और भी कड़ा रुख अख्तियार किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल, भाजपा के नेताओं में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, विश्वहिंदु परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से डुगेश साहू, धनेश्वर निर्मलकर, नेमीचंद बैस, रणजीत साहू, भारतीय जनता पार्टी कुरूद मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चन्द्राकर, मंडल महामंत्री प्रभात बैस, टिकेश साहू, विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू, कमलेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *