Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को न्यायालय ने किया दोषमुक्त, एसआई व एक महिला अभी भी फरार

Spread the love

नरेश भीमगंज की रिपोर्ट

कांकेर। भानुप्रतापपुर में पिछले वर्ष हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें आज भानुप्रतापपुर में विशेष न्यायाधीश पोक्सो ने अपना फैसला सुनाया और इस मामले में चार आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। जानकारी के अनुसार अभियोजन इस मामले में लगे आरोपों को प्रमाणित करने में असमर्थ रहे। इस वजह से विशेष न्यायाधीश पोक्सो ने अपना फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार अभी भी दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं कर पाया है। जिसमे एसआई किशोर तिवारी तथा कोलकत्ता की एक महिला पूजा ठाकुर शामिल हैं जो कि अब तक पुलिस की पहुँच से बाहर है।ज्ञात हो कि पिछले वर्ष होली पर्व के दौरान भानुप्रतापपुर में एक युवती जो घटना के दौरान नाबालिग थी। प्रार्थिया ने एस आई किशोर तिवारी सहित कुल 5 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके तहत मामला पंजीबद्ध कर भानुप्रतापपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था और तब से अब तक जेल में थे इन सभी का भानुप्रतापपुर विशेष न्यायालय में मामला चल रहा था जिसमें आज फैसला आया और माननीय न्यायाधीश ने 4 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। आज दोषमुक्त हुए लोगों में 2 महिलाएं भी हैं जिसमें विकास हिरदानी,मनोज सिंग,सुनीता साहू तथा पूजा कमेटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor