The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के दो सौदागर

Spread the love
”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। बस्तर पुलिस को आज बुधवार को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में सवार कुछ लोग संदिग्ध सामान लेकर ओड़िसा से जगदलपुर की ओर होते हुए हरियाणा जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही बस्तर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा और एएसपी ओपी शर्मा, अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश पर नगरनार टीआई शिवशंकर गेंदले के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बनाई गई। और तत्काल ही उक्त टीम को ओड़िसा और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाका धनपुंजी के लिए भेजा गया। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने ओड़िसा की ओर से आ रही एक ट्रक एचआर 74 ए 8344 को रोक लिया। रोकने के बाद पुलिस ने ट्रक में सवार दो लोगों से पूछताछ करते हुए वाहन की तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी में पुलिस ने ट्रक के पीछे छुपाकर रखा लगभग 200 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है। इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने ट्रक में सवार तौफीक खान (22) और नसीम खान (22) दोनों ही निवासी हरियाणा को पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह यह गांजा ओड़िसा से खरीदकर हरियाणा लेकर जाने वाले थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *