The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

एसपी सख्त, अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कुरूद।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत ग्राम झुरानवांगांव में 2 अक्टूबर को आरोपी राजू बघेल उर्फ राजू देवदास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की सूचना पर थाना प्रभारी कुरुद के मार्गदर्शन पर सउनि० पीएन०ध्रुव, प्रआर0 अश्वनी बंजारे, लाकेश नेताम, आर गोपी चंद्राकर, राजेश चंद्राकर ने घेराबंदी कर आरोपी राजू बघेल उर्फ देवदास पिता नारायण देवदास उम्र 30 साल साकिन झुरानवांगांव थाना कुरूद जिला धमतरी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते ले जाते पाये जाने पर उसके कब्जे से 33 नग देशी मसाला शराब कीमती 3640 रूपये एवं प्रयुक्त स्कुटी क० सीजी 05 एजी0 2051 कीमती 15000 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 361/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय धमतरी पेश किया गया ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *