The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् में संस्कृत सप्ताह का आयोजन मां सरस्वती एवं संस्कृत विद्यामण्डलम् के प्रतीक चिन्ह भगवान श्री शिव शंकर भोलेनाथ के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सुखदेव राम सरस ने की। उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित संस्कृत सप्ताह के दौरान संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

इस अवसर पर डॉ. सरस ने कहा कि संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषा है। जब तक संस्कृत भाषा जीवित है, तब तक हमारी संस्कृति और संस्कार जीवित रहेंगे। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्कृत एक महत्वपूर्ण धरोहर के रूप में आज भी विद्यमान है। जिसकी जनमानस में काफी महत्ता है। कार्यक्रम में सहायक संचालक सुश्री पूर्णिमा पाण्डेय ने कहा कि संस्कृत हमें संस्कृति और संस्कार सिखाती है। इसी तरह सहायक संचालक श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। इस अवसर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor