Wednesday, November 4, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गढ़िया पहाड़ में गढ़िया राईडर्स ने मनाया योग दिवस

Spread the love

कांकेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़िया राइडर्स द्वारा गढ़िया पहाड़ के ऊपर योगा कर योग दिवस मनाया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व लोगों को भी योगा की महत्व को समझाने का प्रयास किया। बता दे कि गढ़िया राईडर्स के सदस्यों द्वारा स्वछ भारत स्वस्थ भारत की तर्ज पर प्रतिदिन सुबह कुछ न कुछ गतिविधियों के द्वारा लोगों को उत्साहित करते है। साथ गढ़िया पहाड़ की सफाई सहित अन्य गतिविधियों पर अपनी अहम भूमिका निभाते है। आज योगाभ्यास में गढ़िया राईडर्स के संतोष श्रीवास,शैलेंद्र सिंह ठाकुर, अमिताभ रजक, पंकज कौशिक, कमलेश गंजीर, धीरज जयसवाल, विवेक टावरी,विवेक साहू, सुनील सोनी घनश्याम साहू मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor