The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक सवार को मारी ठोकर,एक की मौत,एक घायल

Spread the love

रायपुर । सड़क हादसे में मंगलवार को तेज रफ्तार मेटाडोर वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई ज​बकि बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र कुमार वर्मा 24 वर्ष ने अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 जून की सुबह प्रार्थी का पिता रमेश वर्मा गांव के सुर्यकांत साहू को साथ लेकर अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम कोलियारी से पुराना ग्राम गोढी मंदिर हसौद जा रहे थे, कि करीबन 10.15 बजे गांव का भरत साहू ने फोन कर बताया कि उसके पिता का अभनपुर से रायपुर जाने वाली NH30 रोड मोनफोर्ट स्कुल के पास अभनपुर एक्सीडेंट हो गया है। भरत वर्मा ने प्रार्थी को बताया कि रायपुर तरफ से आ रही 1109 मेटाडोर क्रमांक CG08-L 2370 का चालक अपनी वाहन को तेज रफतार व लापरवाही पूर्वक चलाकर उक्त मो0सा0 क्रं0 CG04-MM 4685 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है, एक्सीडेंट से मो0सा0 चालक रमेश वर्मा की घटनास्थल पर मौत हो गयी, तथा सुर्यकांत साहू को भी गंभीर चोंट लगी है, जिसकी ईलाज हेतु CHC अस्पताल अभनपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मेटाडोर चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor