Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

डीजे बजाकर नाच रहे लोगों से रास्ता मांगने पर बाइक सवार को मारा चाकू,अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । बारात में डीजे बजा सड़क घेरकर नाच रहे लोगों से रास्ता मांगने पर बाइक सवार को चाकू मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाया। बाइक सवार को उपचार के लिए CHC अस्पताल गोबरा नवापारा में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट गोबरानवापारा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यशदेव महिलवार पिता नारद महिलवार उम्र 24 वर्ष निवासी चौधरी बारदाना के पास ग्राम पटेवा थाना गोबरा नवापारा रायपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी 21 जून मंगलवार की रात्रि करीबन 8 बजे वह ग्राम पटेवा से ग्राम कुर्रा जा रहा था तभी मीडिल स्कूल के सामने मेन रोड में ग्राम दतरेंगा रायपुर से आये हुये बाराती रोड में डीजे बजाकर नाच रहे थे रास्ता मांगने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बाद में जाना कहकर अपने पास में रखे धारदार चाकू से जान से मारने की नियत से उसके पेट में चाकू मारकर प्राणघातक चोंट पहुचाया है। पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया है कि वह चाकू मारने वाले व्यक्ति को देख कर पहचान लेगा,पहचान के कुछ लोगों ने उसे शासकीय अस्पताल नवापार में लाकर भर्ती कराया है।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor