The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब ​बेचते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,140 पौव्वा देसी शराब तथा बिक्री की रकम जब्त

Spread the love

रायपुर। पुलिस ने अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 140 पौव्वा देसी शराब तथा बिक्री की रकम जब्त की है। पकड़े गए शराब की अनुमानित कीमत 15400 रुपये बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक पण्डरी थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब बेचने की सूचना पर विज्ञान केन्द्र के पास , दलदल सिवनी मोड के पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 140 पौव्वा देसी अवैध शराब तथा बिक्री की रकम 220 रुपये जब्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पूछने पर उसने अपना नाम सादाब हुसैन 28 वर्ष पिता मोहम्मद आसीर पता डीएम टावर के पास बीरगांव उरला रायपुर बताया है।आरोपी के खिलाु आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor