The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शहर के बालक उ. मा. शाला में खुलेंगे आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। शहर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। विद्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खुलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय अटल नगर शेजारी प्रपत्र के अनुसार इस विद्यालय में हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों माध्यम से विद्यालय संचालित किए जाएंगे आवश्यकता पड़ने पर दो पालियों में विद्यालय का संचालन किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति राजिम विकासखंड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद को विभिन्न पदों पर सृजन करने की अनुमति प्रदान किया गया है जिनमें व्याख्याता हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन, भौतिक सभी अंग्रेजी माध्यम एक-एक पद, शिक्षक अंग्रेजी माध्यम 4 पद, कंप्यूटर शिक्षक अंग्रेजी माध्यम एक पद, सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम 5 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला अंग्रेजी माध्यम 2 पद सभी पदों पर प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा नियुक्ति से भरा जा सकता है। इनमें से एक पद अंशकालीन सफाई कर्मी की है जिन्हें कलेक्टर दर संबंधित जिले के अनुसार प्रदान की जाएगी। उनके साथ ही प्रपत्र के तालिका दो में 24 पद जिनमें एक प्राचार्य, व्याख्याता 11, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रंथपाल, लेखापाल, चौकीदार, अंशकालीन सफाई कर्मी सभी एक-एक पद, सहायक ग्रेड 3 दो पद भृत्य 4 पद है। अंशकालीन सफाई कर्मी को छोड़कर बाकी सभी पदों पर प्रतिनियुक्ति पर ही पदस्थापना की जाएगी। 24 जून को जारी प्रपत्र से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है लोग आश्वस्त हैं कि अब उनके भी बच्चे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाई करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजिम में जब से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोलने का सिलसिला जारी हुआ है तब से स्वामी आत्मानंद विद्यालय खोलने की मांग चल रही थी इस बार पालकों सही जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय खोलने की मांग की थी जिसे राज्य शासन ने स्वीकार किया और गरियाबंद जिले में मात्र एक राजिम में ही विद्यालय खोलने पर मोहर लगाई।द पोपटलाल ने उठाई सबसे पहले आत्मानंद विद्यालय खोलने की आवाज़ज्ञातव्य हो कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शहर में खोलने की आवाज बुलंद करने में द पोपटलाल डॉट इन की उल्लेखनीय भूमिका है आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में उन्होंने कमर कस ली और लोगों की हर मांग को शासन प्रशासन तक उठाया कुछ ही महीने में आत्मानंद स्कूल शहर में खुलने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।प्रदेशभर में खुल रहे 76 विद्यालयपूरे छत्तीसगढ़ कुल 76 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जा रहे हैं अलग-अलग जिलों में मांग के अनुरूप संख्या बढ़ी हुई है परंतु गरियाबंद जिला में सिर्फ एक ही विद्यालय राजिम में खोला जा रहा है। शहर के बालक शाला में यह विद्यालय खुलने से लोगों में हर्ष का माहौल है। क्योंकि पढ़ाई चालू हो गई है परंतु अभी तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुआ है इसलिए लोगों ने शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर पढ़ाई शुरू करने की मांग स्कूल शिक्षा विभाग से की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *