The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

छत्तीसगढ़ में बदले गए 19 जिलों के कलेक्टर, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ​एक बार फिर बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों को तबादला हुआ है। एक साथ 19 जिला कलेक्टर समेत 37 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 जून को जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे।
कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोण्डागांव के कलेक्टर थे। इस फेरबदल से जिन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हाे रहे हैं उनमें, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, दुर्ग, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सरगुजा, बलौदा बाजार-भाटापारा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बालोद, सुकमा, बलरामपुर-रामानुजगंज और मुंगेली शामिल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *