The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पटना में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हुई हिसंक झड़प,आग से कई झुलसे

Spread the love

बिहार।पटना में आवास बोर्ड की जमीन पर बुलडोजर जेसीबी से अतिक्रमण हटाए जाने से तनाव की स्थिति है। राजीव नगर और नेपाली नगर में पुलिस और प्रशासन की टीम रविवार सुबह करीब 70 अवैध मकानों को तोड़ने पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ठेले में आग लगाकर पुलिस-प्रशासन को रोकने की कोशिश की। इस दौरान आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए। सुबह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रसाशनिक अधिकारी राजीव नगर पहुंचे और अवैध मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने खुद को आग के हवाले कर लिया, जिससे वो बुरी तरह झुलो गए। वहीं, मौके पर करीब दो हजार पुलिस बल तैनात हैं।
जानकारी के अनुसार, राजीव नगर में प्रशासन द्वारा जब बुलडोजर से अवैध पक्के निर्माण तोड़ा जा रहा था तभी आक्रोशित लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। इसके बाद राजीव नगर में स्थिति तनावपूर्ण है। इस दौरान काफी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू कर दिया।
बता दें कि पटना के राजीव नगर में करीब 20 एकड़ जमीन पर फिलहाल अस्थाई रूप से बनाए गए निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। जिला प्रशासन ने 70 मकानों को तय सीमा में खाली करने का निर्देश दिया था, लेकिन मकान खाली नहीं करने पर रविवार को उक्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान राजीव नगर और नेपाली नगर में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। लोगों ने ईंट-पत्थर और लाठी डंडों से पुलिस पर हमला किया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पथराव से आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *