The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री के आगामी दौरे के सम्बंध में अनुविभागीय अधिकारी ने ली बैठक

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । कलेक्टर प्रभात मालिक के निदेशानुसार आज 4 जुलाई को जनपद पंचायत फिंगेश्वर सभा कक्ष मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम अविनाश भोई द्वारा ली गई। जिसमें ग्राम स्तरीय शिविरों के आवेदनों एवं लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण एवं कलेक्टर द्वारा बैठक में दिए गए निर्देशों के बारे में बताया गया । बैठक में तहसीलदार राजिम कृष्णमूर्ति दीवान ,जनपद सीईओ फिंगेश्वर अजय पटेल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा तथा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor