The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई रोक,गिरफ्तार लोगों को छोड़ने का भी दिया आदेश

Spread the love

बिहार।पटना राजीव नगर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। नेपाली नगर के लोगों की तरफ से कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसपर कोर्ट ने यह आदेश दिया है।वहीं कार्रवाई का विरोध कर रहे गिरफ्तार लोगों को भी छोड़ने का आदेश दिया है।
बता दें कि 4 जुलाई की सुबह पटना के राजीव नगर में लोग धरना दे रहे थे। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव लोगों के साथ सड़क पर बैठे थे। पुलिस ने उनपर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस दौरान क्षेत्र में धारा-144 लागू थी। ऐसे में प्रशासन का सख्त निर्देश था कि भीड़ इकट्ठा नहीं करना है। इसके बावजूद लोगों की भीड़ जुटी थी, जिसमें पूर्व सांसद पप्पू यादव भी मौजूद थे। इस मामले में अभी तक पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में अवैध तरीके से बनाए गए घरों को तोड़ा जा रहा है। पटना जिला प्रशासन यहां के करीब 40 एकड़ जमीन को खाली करवाने में जुटा है। पहले 20 एकड़ जमीन खाली कराया जाना था, लेकिन अब 40 एकड़ जमीन खाली कराई जा रही है। इसे लेकर रविवार को पुलिस और लोगों के बीच भिड़ंत भी हुआ था। इस दौरान हुए पत्थराव में पटना के सिटी एसपी को चोट लगी थी। आज भी प्रशासन की कार्रवाई जारी थी, पर अब हाईकोर्ट के इस मामले में अगली सुनवाई छह जुलाई को होगी होगी तब तक कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *