The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पुड्डुचेरी में बीजेपी गठबंधन की सरकार

Spread the love

अप्रैल महीने में चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव हुए। इनमे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। इन सभी जगहों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है और दिन के अंत तक यह साफ हो जाएगा कि किस पार्टी की सरकार बनेगी या कौन सत्ता में बरकरार रहेगा। चुनाव के दौरान कई चरणों में मतदान हुआ और अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रचार किया। अब सभी की नजर आज आने वाले नतीजों पर टिकी है, जो राज्यों की राजनीति की दिशा तय करेंगे। बंगाल में बीजेपी ने रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पर कर गई है।
वहीं असम में हिमंता बिस्वा सरमा तीसरी बार सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। तमिलनाडु में टीवीके बहुमत के करीब है। केरल की बात करें तो कांग्रेस 10 साल बाद वापसी करती नजर आ रही है। वहीं पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की अगुवाई वाली एआईएनआरसी चौथी बार सत्ता में लौटती हुई दिखाई दे रही है।
पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुआ है, जहां मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की अगुवाई वाली एआईएनआरसी चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है। यहां मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है और नतीजे यह तय करेंगे कि मौजूदा सरकार अपनी पकड़ बनाए रखती है या बदलाव होता है। अब तक आए रुझान के मुताबिक बीजेपी के गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। बहुमत के लिए 16 सीटों की दरकार थी और बीजेपी+ ने अब तक 17 सीटें हासिल कर ली हैं। वहीं कांग्रेस को अब तक सिर्फ 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच है। एनडीए का नेतृत्व ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस और भाजपा कर रहे हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस चुनाव की खास बात अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) की एंट्री है, जिसने पहली बार यहां चुनावी मैदान में कदम रखा है और मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अकेले TVK 70 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस से भी ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। रुझानों के अनुसार वजय की पार्टी TVK पुडुचेरी में 30 में से 4 सीटों पर बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *