The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मयूर होटल एंड रेस्टोरेंट का रसगुल्ला मिला अमानक,जांच के लिए भेजा गया था प्रयोगशाला रायपुर

Spread the love

रायपुर/अंबिकापुर।कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता द्वारा उदयपुर मेन रोड स्थित फर्म में मयूर होटल एंड रेस्टोरेंट से रसगुल्ला का नमूना 15 मार्च 2022 को लिया गया था। इस नमूने को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया था। उक्त प्रयोगशाला के द्वारा जांच उपरांत खाद्य सामग्री को अमानक घोषित किया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर सह अभिहित अधिकारी प्रदीप साहू ने बताया है कि खाद्य कारबारकर्ता को अभिहित अधिकारी द्वारा केन्द्रीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से कार्यालय में संधारित खाद्य नमूने के द्वितीय भाग को अंतिम परीक्षण हेतु अपील फॉर्म जारी किया गया है। खाद्य कारबारकर्ता द्वारा निर्धारित प्रारूप अपील नहीं करने पर इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर सक्षम न्यायालय में प्रकरण दायर किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *