The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कोल्ड्रींक के 25 बॉटल में भरा मिला 50 लीटर अवैध महुआ शराब,एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

”संजय चौबे”
महासमुंद। जिले के बासना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 50 लीटर अवैध हाथ भट्ठी देसी शराब जब्त की गई है। आरोपी 2—2 लीटर वाली कोल्ड्रींक के बॉटल में अवैध महुआ शराब भरकर रखा था,जिसे पुलिस ने जब्त कर अवैध शराब बेचने के जुर्म में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बसना थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली ग्राम हाडापथरा बसना में एक व्यक्ति अपने घर में हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस 10 जुलाई की शाम मौके पर पहुंचकर रेड मारकर 25 2—2 लीटर वाली कोल्ड्रींक के बॉटल में अवैध महुआ शराब 50 लीटर कीमती 10 हजार रुपये बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम पंकज दास मानिकपुरी पिता परदेशी दास मानिकपुरी उम्र 36 साल निवासी हाडापथरा थाना बसना जिला महासमुंद बताया है।आरोपी पंकज दास मानिकपुरी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 10/07/2022 के 18.40 बजे गिरप्तार कर गिरप्तारी की सूचना उसके परिजनो को दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor