The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 18 जुलाई को, सिविल इंजिनियर, साईट इंजिनियर, लेखापाल, सिक्यु रिटी गार्ड इत्यादि के रिक्त कुल 90 पदों पर भर्ती हेतु लिया जाएगा साक्षात्कार

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। जिला रोजगा एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 18 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 से 4 चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कक्ष क्रमांक 45 में आयोजित इस कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा सिविल इंजिनियर, साईट इंजिनियर, सिक्युरिटी गार्ड, हेल्पर, टेलीकॉलर, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय के रिक्त कुल 90 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र पुष्पा चौधरी ने बताया कि पांचवीं, दसवीं, टेली, स्नातक और सिविल बीई शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने हेतु पात्र होंगे। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र सहित दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ नियत तिथि को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं ।मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा सिविल इंजिनियर, साईट इंजिनियर, लेखापाल, सिक्यु रिटी गार्ड इत्यादि के रिक्त कुल 90 पदों पर भर्ती हेतु लिया जाएगा साक्षात्कार

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor