The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

दुर्ग केंद्रीय जेल असिस्टेंट जेलर के घर हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों का हमला,बदमाशों ने आवास के बाहरी हिस्से में जमकर की तोड़फोड़

Spread the love

भिलाई।दुर्ग केंद्रीय जेल में पदस्थ असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर देर रात कुछ हथियार बंद नकाबपोशों ने हमला कर दिया। उन्होंने साव के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। परिजनों ने द्मनाभपुर पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश वहां से भाग गये थे।
जानकारी के अनुसार ये घटना गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच की है। जेल परिसर स्थित असिस्टेंट जेलर अशोक साव के आवास के बाहर कुछ बदमाश पहुंचे और गाली व धमकी देने लगे। बदमाशों ने आवास के बाहरी हिस्से में जमकर तोड़फोड़ की। बदमाश असिस्टेंट जेलर अशोक साव को जान से मारने की नीयत से पहुंचे थे। आरोपी बार बार जान से मारने की धमकी देकर असिस्टेंट जेलर को बाहर निकलने के लिए बोल रहे थे । करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ आरोपियो की पहचान की हैै।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor