The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,10 किलों 400 ग्राम गांजा जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में पुलिस ने गुरुवार की शाम भनपुरी तिराहे के पास सफर बैग में गांजा लेकर जा रहे दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलों 400 ग्राम गांजा जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 200000 रुपये बताई गई है।
मिली जानकारी के मु​ताबिक खमतराई थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 14 जुलाई की शाम करीब 5 बजे भनपुरी तिराहा के पास खड़े दो लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा।नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम निलेश सिंह पिता स्व. सदाशिव सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी गरौती, थाना तेन्दूवारी जिला बांदा (उप्र) तथा अजय सिंह पिता देवकुमार सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी रावतपुर थाना आहत जिला फतेहपुर (उ.प्र.) बताया। दोनों आरोपियों के कब्जे से दो सफर बैग के अंदर से 5.100 किलो ग्राम एवं 5.300 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 10.400 किलो ग्राम बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट 20 बी एनडीपीएस की धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor