Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार,141 पौव्वा देसी शराब एवं स्कूटी और बिक्री की रकम जब्त

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के खमतराई और राखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर तीन लोगों को अवैध शराब बेचते पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 141 पौव्वा देसी व अंग्रेजी शराब तथा बिक्री करम जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक खमताई पुलिस ने मुख​बीर की सूचना पर 18 जुलाई की देर शाम अवैध बेचते रिंग रोड नंबर 02 पुराना शराब दुकान के पास खमतराई के पास एक बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री करने की सूचना पर मौके पर पहुंच आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर एक सफेद बोरी में रखा 31 पौव्वा देसी शराब मसाला कीमती 3410 रुपये एवं ब्रिकी रकम 200 कुल जुमला 3610/रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम
संदीप टकरानी 31 वर्ष पिता स्व.गिरधारी लाल टकरानी निवासी लोदीपारा पण्डरी बताया है। इसी तरह राखी थाना क्षेत्र के बढई तालाब के पास ग्राम तेंदुआ के पास अवैध शराब बेचने की सूचना पर 18 जुलाई की रात पुलिस ने मौके पर पहुंच रेड मारकर एक स्कूटी पर अवैध शराब रख बिक्री कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 110 पौव्वा देसी शराब अनुमानित कीमत 12100 रुपये व बिक्री की रकम 1760 रुपये एवं एक स्कूटी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये कुल जुमला कीमती 63860 रुपये बरामद कर जब्त की है। आरोपियों के नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम जनवेद सिंह यादव उर्फ छोटू यादव पिता तेजपाल सिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी छोटे उरला ग्रीन पार्क 110 कालोनी थाना अभनपुर तथा ललित धीवर पिता टीकम लाल धीवर उम्र 34 वर्ष ग्राम तेन्दुआ थाना राखी बताया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई गिरफ्तार कर लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor