The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दूसरी पत्नी लाने का विरोध करने पर पहली पत्नी को डंडे से मारकर चोट पहुंचाया,पति के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में घर में दूसरी पत्नी लाने का विरोध करने पर पति ने महिला की डंडे से जमकर पिटाई कर दी।मामले की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुर्रा भट्ठी गांधी नगर गुढ़ियारी निवासी ममता साहू ने गुढ़ियारी थाने में 18 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थिया का पति ढालूराम साहू 40 वर्ष दूसरी पत्नी घर में लाना चाहता है जिसका वह विरोध की तो आरोपी ने डंडे से पिटाई कर उसे चोट पहुंचाया। जिसके बाद महिला ने अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टरी मुलाहिजा में पीड़िता के शरीर में चोट लगने के निशान पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor