The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान घायल

Spread the love

सुकमा। सुकमा में नक्सलियों ने सोमवार सुबह सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों की ओर से की गई फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए है। कैंप को एक माह पहले ही खोला गया है। वारदात चिंतागुफा क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एलमागुंडा में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का कैंप है। इस पर सुबह करीब 6.10 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई फायरिंग के कुछ देर बाद नक्सली वहां से भाग निकले। नक्सलियों की इस फायरिंग में हेड कांस्टेबल हेमंत चौधरी, कांस्टेबल बसप्पा और कांस्टेबल ललित बाघ घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी जवान सीआरपीएफ 2nd बटालियन के बताए जा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *