The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फांसी लगाकर युवक ने ​दी जान,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। जिले ​के सरकंडा थाना क्षेत्र में कमरा बंद कर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़ा,तब अंदर युवक की लाश लटकी मिली। बहतराई निवासी दुर्गेश गोड़ 20 वर्ष घर में अकेले रहता था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दुर्गेश गोंड की मां बचपन में छोड़कर चली गई थी। उसके पिता मंतराम की भी मौत हो गई थी। इसके चलते उसके भाई-बहन बिल्हा क्षेत्र के मुढ़ीपार में अपने बड़े पापा के साथ रहते थे। वहीं, दुर्गेश अकेले रहता था। उसके शव को परिजन अंत्येष्टि के लिए गांव ले गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *