The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अब ऑटोमैटिक सिस्टम से मिलेगी हवा की दिशा व जल स्तर की जानकारी

Spread the love

अम्बिकापुर । हवा की गति, दिशा, रेनगेज व जलाशय का जल स्तर की जानकारी अब ऑटोमैटिक सिस्टम से मोबाइल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा। इसके लिए वृहद जलाशयों में ऑटोमैटिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं जो आगामी अगस्त माह से काम करना शुरू कर देंगे।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एनसी सिंह ने बताया है कि जल संसाधन विभाग के निर्देश पर जल मौसम विज्ञान संभाग रायपुर के द्वारा सभी वृहद जलाशयों में यह ऑटोमैटिक सिस्टम लगाया जा रहा है। जिले के श्याम घुनघुट्टा, कुंवरपुर, बरनई एवं बांकी जलाशय में जल मौसम विज्ञान संभाग रायपुर के द्वारा ऑटोमैटिक सिस्टम लगाए गए हैं। सिस्टम से संबंधित समस्त कार्य जल मौसम विज्ञान संभाग रायपुर के द्वारा ही कराये जा रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor