The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रताड़ना से तंग आकर नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,पति एवं सास -ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर । रायपुर के आरंग थाना छेत्र अंतरगर्त ग्राम बनरसी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद ससुराल पछ के पति ससुर सास के खिलाफ धारा ३०४ बी ३४ का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती नीतू साहू पति खिलावन साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बनरसी थाना आरंग जिला रायपुर ने16.07.2022 के 21.00 बजे से 22.40 बजे के मध्य ग्राम बनरसी में अपने कमरे की खिड़की में स्कार्फ बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मामले की रिपोर्ट पर जांच के दौरान मृतिका के परिजनों तथा ससुराल पछ के लोगों से पूछताछ किया गया तब मृतिका के गांव के सरपंच एवं पिता,भाई ,माँ ने पुलिस को बताया की नीतू साहू का पति खिलावन साहू एवं सास ,ससुर दहेज में पैसे एवं बाइक की मांग कर बार-बार उसे प्रताड़ित करते थे,पति मायके से पैसा और बाइक नहीं लाने पर आये दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर नीतू साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब मौके पर पुलिस पहुंची तब मृतिका के पति ने शव खिड़की से उतार कर खाट पर लिटा दिया था। पुलिस ने मृतिका के पति खिलावन साहू २८ साल एवं,ससुर महेश साहू ४८ साल तथा सास गनेशिया साहू ४४ साल के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor