The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बंगाल में भारी मात्रा में नकदी के साथ झारखंड के 3 कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

Spread the love

झारखंड। पुलिस ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में उनकी कार में “बड़ी मात्रा में नकदी” के साथ पकड़ा गया। हावड़ा (ग्रामीण) की एसपी स्वाति भंगालिया ने कहा कि विधायकों की पहचान जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल के रूप में हुई है. भांगलिया ने कहा, “मतगणना मशीन आने के बाद ही हम इसे गिन पाएंगे।”

शनिवार देर शाम पांचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी मोड़ के पास उनकी कार को पुलिस ने रोका लिया. कार की तलाशी शुरू की गई तो वहां भारी मात्रा में नकदी रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगलिया मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष जांच अभियान चलाया गया था. इसी बीच झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक कार को रोक लिया गया. कार के अंदर जामताड़ा के तीन कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी मौजूद थे. गाड़ी के अंदर से बेहिसाब नकदी बरामद की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor