The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

यूपी में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग शुरु,भाजपा और सपा समर्थकों में हुई झड़प

Spread the love

THEPOPATLALयूपी में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 22% वोटिंग हो चुकी है। बलिया की बांसडीह से भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह की बूथ के बाहर झड़प सपा और सुभासपा समर्थकों से झड़प हो गई। काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। इससे वहां भगदड़ की स्थिति मच गई। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने आकर मोर्चा संभाला। यहां से नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। केतकी सिंह ने जहां बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। वहीं, सपा ने भाजपा प्रत्याशी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उधर, गोरखपुर में आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई वोटर्स के पहुंचने से पहले ही उनके वोट पड़ गए। चंद्रशेखर उस महिला को लेकर बूथ पर पहुंचे तो वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor