The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बदला लेने हत्या के आरोपी ने लड़की बनकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से की दोस्ती,मिलने पहुंचने पर दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या

Spread the love

बिलासपुर । पुरानी रंजिश का बदला लेने 17 साल के एक लड़के ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी हमलावर भाग निकले। आरोपी कुछ दिन पहले ही हत्या के एक अन्य मामले में बाल सुधार गृह से छूटा था। बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी ने कुछ दिन पहले से ही हमले की योजना बना ली थी। इसके लिए उसने इंस्टाग्राम में लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर छात्र से दोस्ती की। फिर रविवार शाम उसे मिलने के लिए बुलाया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलासा चौक निवासी सतीश तिवारी (22) पिता विजय तिवारी कॉलेज छात्र था। रविवार शाम वह अपने नाबालिग दोस्त के साथ कॉलेज के पास खड़ा था। उसे इंस्टाग्राम के माध्यम से मैसेज कर किसी लड़की ने मिलने के लिए बुलाया था। सतीश अपने दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था। तभी वहां 17 साल का लड़का अपने पांच साथियों के साथ पहुंचा और सतीश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पेट में लगा। किसी तरह वह राजीव गांधी चौक स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचा,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मुख्य हमलावर आरोपी की पहचान हो गई है, वह नाबालिग है। अन्य आरोपियों की भी पुलिस पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच व पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की यह वारदात हुई है। दरअसल, सतीश ने छह माह पहले नाबालिग के पिता पर जानलेवा हमला किया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor