Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ट्रेन में चढ़ने के दौरान बैग से लाखों के गहने पार, बेटे से मिलने झाड़सुगुड़ा गए थे पति पत्नी

Spread the love

झाड़सुगुड़ा । रेलवे स्टेशन महिला के बैग से 3:50 लाख के गहने चोरी हो गई। घटना की रिपोर्ट बिलासपुर जीआरपी में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार डोंगरगांव जिला राजनांदगांव निवासी नरेंद्र कुमार देवांगन टीचर है वह अपनी पत्नी ललिता देवी मंदिर रविवार की सुबह समर सप्ताह एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे झाड़सुगुड़ा स्टेशन ट्रेन में सीट नंबर 26 27 पर बैठे थे। ट्रेन में चढ़ने के बाद उनकी पत्नी को पता चला कि बैग में रखें दो सोने का हार गायब है, इसकी जानकारी अपने पति को दी। उन्होंने ट्रेन में गहनों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला ‌। पति पत्नी ने जीआरपी को बताया कि झारसुगुड़ा अपने बेटे से मिलने गए थे रविवार की सुबह ट्रेन में चढ़ने के दौरान गहने चोरी होने की आशंका उन्होंने व्यक्त की है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor