The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फेसबुक पर अश्लील वीडियो एवं अश्लील फोटो भेजने वाले आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चिरमिरी/रायपुर। फेसबुक पर अश्लील वीडियो एवं अश्लील फोटो भेजने वाले आरोपी को नासिक (महाराष्ट्र) से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा पुराने मामलों के निराकरण एवं फेसबुक में अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया किया गया है। इसी तारतम्य में वर्ष 2019 एवं 2020 में पीडि़त महिला ने थाना चिरमिरी में आकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक में उसकी आईडी पर एवं उसके जान पहचान वालों के पास अश्लील कमेंट, फोटो, वीडियो एवं अश्लील वेबपेज पोस्ट किया जा रहा है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। आरोपी महाराष्ट्र के नासिक का होना पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष टीम गठित कर नासिक भेजा गया। टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कल न्यायालय में पेश किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor