Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अनाथ बच्चो को चाचा ने पाला,पैसा नहीं देने पर हाथ काटकर भतीजे ने दिया फंसा देने की धमकी,थाने में मामला दर्ज

Spread the love


रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में पैसा नहीं देने पर एक युवक ने ब्लेड से अपना हाथ काट लिया और अपने चाचा को फंसा देने की धमकी देने लगा। जिसके बाद प्रार्थी ने घटना इसकी शिकायत खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजनगर थाना खम्हारडीह रायपुर निवासी सुख चंद डोंगरे उम्र 60 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है प्रार्थी के भाई भाभी का स्वर्गवास करीब 15 साल पहले हो गया था, उनके मौत के बाद से वह भाई -भाभी के तीन बच्चों का पालन पोषण कर रहा है। 4 अगस्त को प्रार्थी का भतीजा दीपक डोंगरे 32 वर्ष उसके पास आकर पैसा मांगने लगा नहीं देने पर ब्लेड से अपना हाथ काटकर उसे फंसा देने की धमकी देने लगा। हाथ काटता देख प्रार्थी बीच-बचाव करने पहुंचा तब ब्लेड से उसका अंगूठा कट गया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor