The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब की बिक्री करते दो गिरफ्तार, 37 पव्वा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री की रकम जब्त

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37 अंग्रेजी शराब एवं बिक्री की रकम जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को टिकरापारा पुलिस मुखबिर की सूचना पर मठपुरैना पानी टंकी के पास अवैध शराब बेचने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से सतीश हुआ अंग्रेजी गोवा शराब एवं बिक्री की रकम ₹430 कुल जुमला 4389 रुपए जप्त किया है। आरोपियों के नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम थाडो नायक पिता मंगल नायक उम्र 30 वर्ष श्याम नगर विद्या आश्रम के सामने रायपुर तेलीबांधा एवं करण वर्मा पिता राजेश वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी मठपुरैना टिकरापारा बताया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor