The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शिर्डी घूमने गए व्यक्ति के मकान का ताला तोड़कर चांदी के सामान तथा नगदी चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी रुपए तथा चांदी के गहने व मूर्ति चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक विद्यापति नगर भूपेंद्र किराना स्टोर के पास गुढ़ियारी निवासी विशाल कुमार 420 वर्ष ने गुवाहाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह परिवार सहित अपने मकान में ताला लगा कर शिर्डी घूमने गया था,15 अगस्त की सुबह जब वह वापस आया तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला अंदर जाकर देखने पर दूसरे कमरे के भी ताला टूटे हुए मिले। अलमारी में रखा चांदी के सिक्के मूर्ति और गहने एवं अन्य सामान समेत नगदी ₹15000 किसी ने चोरी कर लिया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *