Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

नारायण चंदेल को बनाया गया बीजेपी के नए नेता प्रतिपक्ष, डी. पुरंदेश्वरी ने उनके नाम की घोषणा

Spread the love


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में 17 अगस्त को प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने उनके नाम की घोषणा की। चर्चा है कि संगठन के और भी प्रमुख चेहरों को बदला जाएगा। साल 2023 के चुनावों में भाजपा एक नई टीम खड़ी कर सकती है। इस बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन और संगठन के महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद रहे।बताया जा रहा है कि नारायण चंदेल का नाम राष्ट्रीय संगठन के नेताओं के साथ चर्चा के बाद फाइनल किया गया है। बीजेपी की इसे जातिगत समीकरण सेट करने की कोशिश माना जा रहा है। सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाकर ओबीसी चेहरे पर दांव खेला है। जांजगीर-चांपा से तीसरी बार के विधायक नारायण चंदेल छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल नए नेता निर्वाचित हुए हैं. 19 अप्रैल 1965 को जांजगीर जिला के नैला में जन्मे श्री चंदेल का व्यवसाय कृषि है. 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश में वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. श्री चंदेल 1994 से 1998 तक मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor