The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे राशि का अंतरण

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि अंतरित करेंगे। वे इसके पश्चात मुख्यमंत्री निवास में ही दोपहर 12.45 बजे से योजना आयोग के एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क एवं टास्क फोर्स प्रतिवेदनों का विमोचन करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor