Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अरुणाचल प्रदेश की शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बालोद। जिला पुलिस ने शराब तस्करी कारते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरापी अरुणाचल प्रदेश की शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने की फिराक में थे, लेकिन बालोद पुलिस ने तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। दरअसल, बालोद थाने की टीम को बड़ी मात्रा में एक कार के जरिए जंगल के रास्ते शराब तस्करी करने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी सहित बालोद थाने की टीम मौके के लिए रवाना हुए। संदेह के आधार पर एक कार को रोककर जब तलाश की गई तो उसमें 30 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिसमें से दो आरोपी कांकेर एक बालोद और एक रायपुर का बताया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor