The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर होगी कड़ी कार्यवाही

Spread the love
“संतोष सोनकर जर्नलिस्ट”

राजिम। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत संचालित ग्राम पंचायत परसदा जोशी व ग्राम पंचायत पसौद में स्वीकृत रेत खदान में अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर आज तहसीलदार एवं डिप्टी कलेक्टर आशीष अनुपम टोप्पो एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। मौका जांच में भी खदान बंद पाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामवासी द्वारा बताया कि रेत खदान विगत दो दिनों से बंद है। कलेक्टर ने जिले में कहीं भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor