Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarhhealth

महिला की स्वाइन फ्लू से मौत,4 नए संक्रमित मिले

Spread the love


रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। वहीं 4 नए संक्रमित मिले हैं। अभी कुल 57 मरीजों का इलाज जारी है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 20 अगस्त तक की स्थिति में स्वाइन फ्लू के 100 मामले आ चुके हैं। इसमें से 54 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की जांच के लिए आंबेडकर अस्पताल को सेंटर बनाया है।
राज्य महामारी कंट्रोल के डॉयरेक्टर डॉ सुभाष मिश्रा ने कहा कि हालांकि ये मौसमी वायरल इंफेक्शन है, जो कि 5 से 7 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन सवधानी बरतनें की जरूरत है। खासकर के गर्भवती माताओं, वृद्धजनों, छोटे बच्चों को, जिसके बचाव के लिए डॉ सुभाष ने सभी से अपील की मास्क लगाएं। किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें.. साथ ही हाथों को सेनेटाइज करते रहें..

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor