The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हल्ला

Spread the love


कोंडागांव । कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। हल्लाबोल कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हिस्सा लिया। जहां केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मरकाम ने कहा कि आज की महंगाई में घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को मंहगाई का पता नहीं चलता..इस महंगाई को कांग्रेस बर्दाश नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी तब गैस 410 रूपए में मिलता था, जिसकी कीमत आज 1150 रूपए हो गई है। पेट्रोल 57 रुपए प्रति लीटर में मिलता था..जो कि आज 105 रुपए हो गया है। मरकाम मे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छे दिन तो दिखाए नहीं, अब हमें पुराने दिन लौटा दें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *