The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

भारी बारिश के चलते 6 जिलों में आज स्कूल रहेंगे बंद

Spread the love

एमपी । मध्यप्रदेश के जिलों में हो रही भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन संभाग में भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं रीवा,नर्मदापुरम और चंबल संभाग में के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण 6 जिलों के स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। पहले कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी किया था और अब DEO ने भी आदेश जारी किए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल ने आदेश जारी कर स्कूलों को भेज दिया है, कि अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि अपने बच्चों को कल स्कूल ना भेजें। आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश विशेषकर भोपाल में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने ट्वीट कर बताया कि डिंडोरी में नर्मदा नदी उफान पर है, जबलपुर में जलजमाव की सूचना मिली है। बता दें मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में रविवार को भारी बारिश हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor