The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

भाजपा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वरुण और मेनका गांधी को किया बा​हर

Spread the love

THEPOPATLAL भारतीय जनता पार्टी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस लिस्ट से मेनका गांधी और वरुण को बाहर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी 80 सदस्यों को जगह मिली है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद से वरुण गांधी लगातार प्रदेश की योगी और मोदी सरकार पर हमलावर हैं। सूत्रों के मुताबिक, यही कारण है कि मां मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी को कार्यकारिणी में भाजपा ने जगह नहीं दी गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *