The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री बघेल ने इशारों-इशारों में भाजपा पर किया हमला, राम को जिस रूप में देखें उस रूप में दिखाई देते हैं

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को इशारों-इशारों में भाजपा पर हमला किया। और कहा – राम को जिस रूप में देखें उस रूप में दिखाई देते हैं। मजदूर, किसान के राम अलग हो सकते हैं। कुछ लोग वोट दिलाने वाले राम रूप में देखते हैं। हम लोग महात्मा गांधी को राम के रूप में देखते हैं। 15 साल सत्ता में रहकर राम के नाम पर सत्ता पा ली, लेकिन माता कौशल्या के लिए कुछ नहीं किया। राम सर्वकालिक हैं। कई लोग वैतरणी पार करना चाहते हैं, लेकिन बाद में कलई खुल जाती है। कालनेमि भी अपने स्वार्थ के लिए राम नाम जपे थे। भगवान राम के व्यक्तित्व के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भूमिका है। यहां का जनजीवन, संस्कृति का प्रभाव पड़ा था। सीएम ने पूछा कि क्या डॉ. रमन सिंह और धरम लाल कौशिक लखीमपुर की घटना की निंदा करते हैं। क्या 15 साल में रमन सिंह नक्सल घटना के पीड़ितों से मिले। उनसे बात की। मैने बात की है। वर्चुअल और फिजिकल भी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *