Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

“जन सहयोग” के स्वच्छता अभियान में नगर पालिका के कर्मचारी भी हुए शामिल

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”


कांकेर । समाज सेवी संस्था जन सहयोग द्वारा वर्षों से जारी स्वच्छता अभियान में आज नगरपालिका कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया, जिसकी वजह से भारत माता प्रतिमा स्थल से लेकर जिला अस्पताल के सामने तक एक बड़े क्षेत्र में साफ-सफाई संभव हो सकी, जो अत्यंत आवश्यक थी, बरसात के कारण नालियां चोक हो गई थीं तथा सारे रास्ते में फालतू पौधे तथा कचरे के कारण अप्रिय दृश्य उत्पन्न हो रहा था। आज जन सहयोग के समाजसेवियों तथा नगरपालिका कर्मचारियों ने मिलकर इस बड़े क्षेत्र की नालियों तथा सारे कचरे को अच्छी तरह साफ कर दिया है । जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके साथियों ने नगरपालिका कर्मचारियों का स्वागत किया और कहा कि अपने शहर की स्वच्छता में सबका सहयोग होना चाहिए। इतने लोगों के साथ आने से हमारा उत्साह बढ़ा है और अधिक से अधिक स्वच्छता की जा सकी है । आज के कार्यक्रम में जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा राजेश चौहान , प्रमोद सिंह ठाकुर, शैलेंद्र देहारी, संत कुमार रजक, पप्पू साहू ,करण नेताम, चंद्र ध्वज, गोपाल पटेल, प्रतीक पटेल, विकलांग भूपेंद्र यादव सक्रिय उपस्थित थे। नगरपालिका कर्मचारियों में शैलेंद्र नाथ, संतोष यादव, सागर नाग, सुजाता नाग, कुसुम वाल्मीकि, पार्वती वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, जानकी वाल्मीकि, चिंताराम पहेलियां वाल्मीकि आदि ने उत्साह पूर्वक स्वच्छता कार्य किया। कांकेर के नागरिकों में उक्त दृश्य को देखकर अत्यंत प्रसन्नता है तथा जन सहयोग की टीम को बधाइयां मिल रही हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor